Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
भारत

पीलीभीत : फाल्ट से कई जगह बिजली आपूर्ति रही वाधित

पूरनपुर। नगर में बिजली आपूर्ति का कोई शैडयूल नहीं है।कब आए कब चली जाए कोई पता नहीं।बुधवार की रात नगर के ब्लाक रोड के अलावा मोहल्ला कायस्थान सहित कई स्थानों पर तकनीकी फाल्ट के चलते कई घंटे तक रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही।बुधवार को सुबह भी इन स्थानों पर बिजली आपूर्ति लोगों को नहीं मिल सकी। इस पर उन
Share:
पीलीभीत : फाल्ट से कई जगह बिजली आपूर्ति रही वाधित
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर में बिजली आपूर्ति का कोई शैडयूल नहीं है।कब आए कब चली जाए कोई पता नहीं।बुधवार की रात नगर के ब्लाक रोड के अलावा मोहल्ला कायस्थान सहित कई स्थानों पर तकनीकी फाल्ट के चलते कई घंटे तक रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही।बुधवार को सुबह भी इन स्थानों पर बिजली आपूर्ति लोगों को नहीं मिल सकी। इस पर उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बिजली न मिलने से सारे कामकाज ठप पड़े रहे।हालांकि सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने तकनीकी फाल्ट को सही किया।तब जाकर लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सकी।एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने बताया बिजली फाल्ट होने की कोई सूचना नहीं है।टीम लगातार नगर में घूम कर फाल्ट को ठीक कर रही है।अगर कहीं कोई बिजली समस्या है तो वह फोन पर शिकायत कर सकते हैं।