पीलीभीत: पूरनपुर घर से फूल लेने के लिए निकली किशोरी को दो लोगों ने जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के चीखने पर उक्त लोग मौके से फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 9 वर्ष कक्षा चार की छात्रा है। बुधवार को किशोरी घर से फूल लेने के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के ही वीरेन्द्र सिंह उर्फ कालू व दिग्विजय पुत्रगण वृजलाल ने स्कूल के पास किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के चीख पुकार मचाने पर लोगों को आता देख उक्त दोनों लोग मौके से फरार हो गए। पूरी घटना की जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी। इसपर परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और दोनों भाईयों के खिलाफ तहरीर दी। उक्त मामले में पुलिस ने वीरेन्द्र सिंह उर्फ कालू व दिग्विजय पुत्रगण वृजलाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई अमल में लाई है।
रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा
भारत
पीलीभीत :पूरनपुर फूल लेने गई किशोरी से छेड़छाड़
पीलीभीत: पूरनपुर घर से फूल लेने के लिए निकली किशोरी को दो लोगों ने जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के चीखने पर उक्त लोग मौके से फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशो
Read in your preferred language.