Tuesday, 15 September 2026 | 5:26 AM
भारत

पीलीभीत:सोशल मीडिया पर धार्मिक भड़काऊ पोस्ट बायरल करने के मामले में पुलिस ने की कार्यवाही

पीलीभीत/ पूरनपुर। एक समुदाय के धार्मिक भड़काऊ पोस्ट व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मिली तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। धार्मिक प्रतिष्ठा को लेकर वायरल हो रहे वीडियो व पोस्ट को लेकर स्थानीय पुलिस आम जनमानस को शांति व्यवस्था बनाए रखने को
Share:
पीलीभीत:सोशल मीडिया पर धार्मिक भड़काऊ पोस्ट बायरल करने के मामले में पुलिस ने की कार्यवाही
Read in your preferred language.

पीलीभीत/ पूरनपुर। एक समुदाय के धार्मिक भड़काऊ पोस्ट व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मिली तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। धार्मिक प्रतिष्ठा को लेकर वायरल हो रहे वीडियो व पोस्ट को लेकर स्थानीय पुलिस आम जनमानस को शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सभी धर्मों में शांति व्यवस्था कायम रहे। वहीं नगर में सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट और वीडियो वायरल हुआ तो मानो एक समुदाय विशेष में रोष इस कदर बड़ा की सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली गेट पर इकट्ठा हो गए। एक समुदाय विशेष की सैकड़ों की संख्या में भीड़ भाड़ देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। तत्काल मौके पर सीओ और एसडीएम भी पहुंच गए। वहीं समुदाय विशेष के लोगों ने पोस्ट व वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की तो वही पुलिस ने बिना देर किए लिखित सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा