पीलीभीत पूरनपुर। युवक ने साथियों की मदद से घर में घुसकर गर्भवती महिला की पिटाई लगा दी।सिर पर धारदार हथियार लगने से महिला बेहोश हो गई।बीच-बचाव करने आई उनकी पुत्रियों को भी पीट दिया गया।पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी रूपन देवी इन दिनो गर्भवती है।उसकी बकरी के बच्चे को गांव के रहने वाले अंचल ने उठाकर फेंक दिया।जिस पर महिला ने उसे डांट दिया।इससे नाराज युवक की मां पुष्पा देवी, रीता,ओमपाल और प्रीति आक्रोशित होकर गालियां देने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर घर में घुसकर गर्भवती महिला की जमकर धुनाई लगा दी।सिर पर धारदार हथियार मार देने से महिला लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गई।बचाने दौड़े उसकी दोनों पुत्रियों को भी पीट कर आरोपियों ने घायल कर दिया। घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
भारत
पीलीभीत:पुलिस ने महिला सहित पांच पर दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत पूरनपुर। युवक ने साथियों की मदद से घर में घुसकर गर्भवती महिला की पिटाई लगा दी।सिर पर धारदार हथियार लगने से महिला बेहोश हो गई।बीच-बचाव करने आई उनकी पुत्रियों को भी पीट दिया गया।पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी रूपन देवी इन दिनो गर्भवती है।उसकी ब
Read in your preferred language.