Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :अश्लील डांस का वीडीओ वना रहे युवक को पुलिस ने धुना

पीलीभीत पूरनपुर।अश्लील डांस का वीडियो बना रहे युवक को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।पुलिस ने युवक को सूनसान जगह पर ले जाकर जमकर मारा पीटा।पुलिस ने वीडियो व फोटो डिलीट करा दिए।युवक ने पुलिस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कुछ गांवों में धार्मिक मेले का आयोजन किया जा र
Share:
पीलीभीत :अश्लील डांस का वीडीओ वना रहे युवक को पुलिस ने धुना
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।अश्लील डांस का वीडियो बना रहे युवक को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।पुलिस ने युवक को सूनसान जगह पर ले जाकर जमकर मारा पीटा।पुलिस ने वीडियो व फोटो डिलीट करा दिए।युवक ने पुलिस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कुछ गांवों में धार्मिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन मेला कमेटी के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में नर्तकियों का अश्लील डांस करा रहे है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बागर निवासी सानू सिंह एक पोर्टल न्यूज चेनल का काम करता है।सानू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि गांव नजीरगंज में शासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद हो रहे नर्तकियों के अश्लील डांस की कवरेज करने के लिए पहुंचा था।आरोप है कि वहां पहले से ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने युवक को पकड कर गाली गलौज शुरु कर दी।विरोध पर पुलिस युवक को सूनसान जगह पर ले जाकर मार पीट कर उसका मोबाइल छीन लिया।इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने युवक को धमकाते हुए उससे जबरन मोबाइल का पासवर्ड खुलवा कर उसके फोन में अश्लील डांस की बनाई गई फोटो व वीडियो को डिलीट कर पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दे डाली। पीड़ित युवक ने पूरे मामले की शिकायत एसपी को पत्र देकर की है।