Monday, 14 September 2026 | 11:02 PM
भारत

पीलीभीत :पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत माधौटाडा पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की कसीदगी व बिक्री की रोकथाम तथा अवैध शस्त्र रोकथाम संबंधी अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा ग्राम बगा मझारा के पास जंगल में स
Share:
पीलीभीत :पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

पीलीभीत माधौटाडा पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की कसीदगी व बिक्री की रोकथाम तथा अवैध शस्त्र रोकथाम संबंधी अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा ग्राम बगा मझारा के पास जंगल में सूतिया नाला के पास से अवैध शराब की कसीदगी करते नन्हेलाल पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बगा मझारा थाना माधौटांडा जिला पीलीभीत को करीब 1000 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणो, 4000 लीटर लहन तथा अवैध एक अदद देशी तमंचा 12 बोर मय तीन अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ पकड़ा गया है। जिसके संबंध में मु0अ0सं0 105/2022 ,धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0स0 106/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कराकर अभियुक्त को मा0 न्यायालय पीलीभीत से जेल भेजा गया।