Tuesday, 15 September 2026 | 9:04 AM
भारत

पीलीभीत : 450 ग्राम चरस के साथ एक को पुलिस ने दवोचा

पीलीभीत पूरनपुर।चरस बिक्री करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बिक्री कर रहे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।उसके पास से चरस बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। नगर में मादक पदार्थों की बिक्री जमकर की जा रही है। शनिवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मि
Share:
पीलीभीत : 450 ग्राम चरस के साथ एक को पुलिस ने दवोचा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।चरस बिक्री करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बिक्री कर रहे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।उसके पास से चरस बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
नगर में मादक पदार्थों की बिक्री जमकर की जा रही है। शनिवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक युवक रजागंज में चरस की बिक्री कर रहा है।कोतवाली के दरोगा ज्ञानेश्वर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के द्वारा बताए हुए जगह पर पहुंचे,तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया।पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा।इस पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने उसको मौके पर ही दबोच लिया।उसके बाद उसे कोतवाली लाया गया।तलाशी लेने पर उसके पास से 450 ग्राम चरस बरामद की गई।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आसिफ निवासी रजागंज बताया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।दरोगा ज्ञानेश्वर ने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया था।जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।