Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
भारत

पीलीभीत:ओवरलोडिंग दो वाहनों को थाना गजरौला में सीज किया गया

पीलीभीत मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ओवरलोडिंग के कारण एवं उनकी रोकथाम के सबंध में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा पीलीभीत सितारगंज मार्ग पर उत्तराखंड राज्य से माल ले कर आ रहे वाहन
Share:
पीलीभीत:ओवरलोडिंग दो वाहनों को थाना गजरौला में सीज किया गया
Read in your preferred language.

पीलीभीत मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ओवरलोडिंग के कारण एवं उनकी रोकथाम के सबंध में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा पीलीभीत सितारगंज मार्ग पर उत्तराखंड राज्य से माल ले कर आ रहे वाहनों की सघन चेकिंग की गई जिसमें दो वाहन ओवरलोड संचालित पाए गए इन दोनों वाहनों को सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतते हुए ओवरलोडिंग माल का परिवहन करने के अभियोग में थाना गजरौला में सीज कर दिया गया इसी के साथ मानक के अनुरूप एचएसआरपी नंबर प्लेट ना लगे सात वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही अमल में लाई गई l चेकिंग कार्यवाही से कुछ 108000 प्रशमन शुल्क की वसूली की गई l
एआरटीओ द्वारा वाहन चालकों को ओवरलोड माल परिवहन ना किए जाने के विषय में चेतावनी दी गई उन्होंने चालकों को बताया कि ओवरलोड माल लदे वाहनों से दुर्घटना होने की संभावना अधिक होती है दुर्घटना होने पर जान-माल की क्षति होती है l साथ ही पकड़े जाने पर चालान अथवा बंद के साथ-साथ चालक का लाइसेंस भी निलंबित एवं निरस्त किया जा सकता है एआरटीओ ने बताया कि 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जाती रहेगी l