भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने एक प्रेस नोट जारी कर जनपद पीलीभीत में संगठन के नाम पर की जा रही फर्जी गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व संगठन से जुड़ा होने का झूठा दावा कर आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं और स्वयंभू पदाधिकारी नियुक्त कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अवैध व भ्रामक है। श्री क्रोधी ने स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा ऐसी किसी नियुक्ति को न तो स्वीकृति दी गई है और न ही यह संगठन की जानकारी में है। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे किसी भी व्यक्ति से सतर्क रहें, जो भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नाम पर पद के बदले धन की मांग करता हो या लेता हो। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा, संगठन का उससे कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन से जुड़ने की इच्छा रखने वाले लोग केवल अधिकृत पदाधिकारियों से ही संपर्क करें और किसी प्रकार के झांसे या भ्रम में न आएं।
उत्तर प्रदेश
पीलीभीत ; संगठन ने किया अलर्ट असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की अपील
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने एक प्रेस नोट जारी कर जनपद पीलीभीत में संगठन के नाम पर की जा रही फर्जी गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व संगठन से जुड़ा होने का झूठा दावा कर आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं और स्वयंभू पदाधिकारी नियुक्त कर रहे
Read in your preferred language.