Tuesday, 15 September 2026 | 9:32 AM
भारत

पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा थाना पूरनपुर पर किया गया अर्दली रूम

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक, श्री जयप्रकाश द्वारा थाना पूरनपुर पर अर्दली रूम किया गया ,जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय व चौकी कस्बा पूरनपुर का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की,
Share:
पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा थाना पूरनपुर पर किया गया अर्दली रूम
Read in your preferred language.


पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक, श्री जयप्रकाश द्वारा थाना पूरनपुर पर अर्दली रूम किया गया ,जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय व चौकी कस्बा पूरनपुर का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को प्रार्थना पत्रों का गुडवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर श्री उत्तम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर, श्री सुरेश कुमार सिंह, पेशकार, श्री अजय चौहान व थाना पूरनपुर के समस्त सब-इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।