Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

पीलीभीत : शराब बनाने के उपकरण, 150 ली0 अवैध अपमिश्रित शराब, व 600 ली0 लहन नष्ट कर मौके से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना हजारा पुलिस टीम द्वारा इण्डो नेपाल बार्डर के नजदीक बाढ ग्रस्त क्षेत्र सुतिया नाले के पास बाजारघाट थाना हजारा पीलीभीत क्षेत्र मे मुखविर की सूचना पर अवैध/अपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण व 150 ली0 अवैध अपमिश्रित शराब, 600 ली0 लहन आदि बरामद किये
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना हजारा पुलिस टीम द्वारा इण्डो नेपाल बार्डर के नजदीक बाढ ग्रस्त क्षेत्र सुतिया नाले के पास बाजारघाट थाना हजारा पीलीभीत क्षेत्र मे मुखविर की सूचना पर अवैध/अपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण व 150 ली0 अवैध अपमिश्रित शराब, 600 ली0 लहन आदि बरामद किये गये मौके पर शराब बनाते हुए अभियुक्त जसपाल सिंह पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम बाजारघाट थाना हजारा पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण संदीप पुत्र सुखपाल निवासी सिद्दनगर थाना हजारा पीलीभीत व कृष्णा पुत्र हप्पू निवासी सिध्दनगर रोड खजुरिया थाना सम्पूर्णानगर खीरी मौके से फरार हो गये । लहन को नष्ट किया गया फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 137/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि बनाम जसपाल सिंह पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम बाजारघाट थाना हजारा पीलीभीत आदि 03 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।