Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
भारत

पीलीभीत :पूरनपुर मुखबिर की सूचना पर इनामी बदमाश पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार राठौर के निर्देश पर चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान में पीलीभीत की एसओजी टीम ने थाना माधोटांडा की पुलिस के सहयोग से बुधवार को मुखबिर की सूचना पर इनामी बांछित आरोपी को दबोचा है। अपराधी कुलदीप सिंह पुत्र अंतराज सिंह के खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी की तलाश में काफी
Share:
पीलीभीत :पूरनपुर मुखबिर की सूचना पर इनामी बदमाश पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार राठौर के निर्देश पर चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान में पीलीभीत की एसओजी टीम ने थाना माधोटांडा की पुलिस के सहयोग से बुधवार को मुखबिर की सूचना पर इनामी बांछित आरोपी को दबोचा है। अपराधी कुलदीप सिंह पुत्र अंतराज सिंह के खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी की तलाश में काफी समय से थी। लेकिन आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकता आ रहा था। इसके बाद अपराधी कुलदीप सिंह पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम पीलीभीत कांस्टेबल हरीश शर्मा, उदयवीर सिंह, कांस्टेबल विक्रांत बालियान ने थाना माधोटांडा के उपनिरीक्षक सतवंत सिंह के सहयोग से इनामी अपराधी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाने के बाद अपराधी को पीलीभीत न्यायालय भेज दिया गया है।

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा