Tuesday, 15 September 2026 | 1:23 AM
भारत

पीलीभीत: एक जनवरी 2022 को आयु पूर्ण हो रहे मतदाताओं को सूची में जोड़ने का किया जायेगा कार्य।

पीलीभीत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज अर्हता दिनांक 01.01.20222 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ उपाधि डिग्री कॉलेज में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बच्चों की मतदाता जागरूकता रैल
Share:
पीलीभीत: एक जनवरी 2022 को आयु पूर्ण हो रहे मतदाताओं को सूची में जोड़ने का किया जायेगा कार्य।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज अर्हता दिनांक 01.01.20222 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ उपाधि डिग्री कॉलेज में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बच्चों की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुनरीक्षण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेगीं और साथ ही साथ लोगों को अपने मतदान के प्रति भी जागरूक करेगी। उपाधि डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटर हेल्प लाइन ऐप के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये उपस्थित छात्र/छात्राओं, अध्यापक/जनमानस को मोवाइल में उक्त ऐप को डाउनलोड कराते हुये कहा कि उक्त ऐप के माध्यम से निर्वाचन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ऐप को डाउनलोड करने के उपरान्त नई वोटर आईडी बनाने, संशोधित करने सहित विभिन्न निर्वाचन सम्बन्धी कार्य घर बैठे ऐप के माध्यम से कर सकते है। उन्होने कहा कि अब बिना बीएलओ के भी आप स्वयं आवेदन कर आपत्तियों का निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने मतदान के महत्व के सम्बन्ध में सम्बोधित करते हुये कहा कि अपने समाज, देश एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि आज से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है और नवम्बर माह की आज और 07 नवम्बर, 13 नवम्बर, 21 नवम्बर और 27 नवम्बर 2021 की तिथियों में कार्यक्रम का आयोजन कर नये मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया जायेगा। इन तिथियों में विशेष अभियान के तहत 01 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को जोड़ने के साथ साथ महिला मतदाताओं, विभिन्न प्रकार के वोटर आईडी में संशोधन करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों अपने आसपास के लोगों को जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है या जिनका वोटर आईडी कार्ड नही बना है उनका वोटर आईडी कार्ड बनने हेतु प्रेरित करें। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। स्वीप कार्य के एम्बेसडर श्री कमल शर्मा ने भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओं एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की नुक्कड नाटक संस्था द्वारा नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुये मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी/अपर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री कुंवर बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री देवेन्द्र प्रताप मिश्र, स्वीप कार्यक्रम नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।