Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
भारत

पीलीभीत :सरकारी आवास न देने पर बृद्धा को पीट किया घायल

पूरनपुर।नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी रामवती ने बताया कि उसका छोटा पुत्र पप्पू के घर से विकलांग है। उसका बड़ा पुत्र सतपाल व उसकी पत्नी विमला देवी के कहने पर रहता है।उसको प्रधानमंत्री आवास मिला है। जिसमें वे रहकर अपना जीवन यापन कर रही है।आरोप है कि उसकी बहू व पुत्र सरकारी आवास पर अवैध कब्जा कर कर उस
Share:
पीलीभीत :सरकारी आवास न देने पर बृद्धा को पीट किया घायल
Read in your preferred language.

पूरनपुर।नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी रामवती ने बताया कि उसका छोटा पुत्र पप्पू के घर से विकलांग है। उसका बड़ा पुत्र सतपाल व उसकी पत्नी विमला देवी के कहने पर रहता है।उसको प्रधानमंत्री आवास मिला है। जिसमें वे रहकर अपना जीवन यापन कर रही है।आरोप है कि उसकी बहू व पुत्र सरकारी आवास पर अवैध कब्जा कर कर उसे निकालना चाहते हैं।इसी को लेकर आए दिन पुत्रवधू मारपीट कर प्रताडित करता है। आरोप है कि उसको कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता है।इसलिए वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। आवास पर अवैध कब्जा करने का वृद्ध महिला ने विरोध किया तो उसके पुत्र व पुत्र वधू ने मिलकर लात घूंसों से जमकर पीट कर घायल कर दिया।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।महिला का आरोप है कि सरकारी आवास पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।मामला ठीक पाए जाने पर कार्रवाई होगी।