पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र खमरिया पट्टी में रिश्तेदार की लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का विरोध करना एक पक्ष को भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडो से मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी के रहने वाले सुरेश ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले शिवा नाम के एक युवक के द्वारा उनके रिश्तेदार की लड़की का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। जब उसे इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो वह शिवा के घर पहुंचकर शिकायत की। युवक ने दबंग का परिचय देते हुए दोबारा अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि शनिवार सुबह शिवा अपने परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ हाथ में लाठी डंडे से सुरेश के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए गांव के कुछ लोगों पर दबंगों द्वारा वार किया गया। जिस पर धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसे इलाज के लिए पूरनपुर सीएससी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।खुलेआम की गई गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग हाथ में लाठी डंडों से दूसरे पक्ष पर हमलावर होते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खुलेआम की गई गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सुरेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके रिश्तेदार की लड़की उनके घर पर आई थी। इस दौरान गांव के रहने वाले शिवा ने उसके अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जब उसे इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने शिवा व उसके घरवालों से शिकायत की। दोबारा फोटो सोशल मीडिया पर ना डालने की हिदायत दी। जिस पर दूसरा पक्ष हमला बोल दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं थाना अध्यक्ष अशोक पाल का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रही है।
भारत
पीलीभीत: सोशल मीडिया पर किया अश्लील फोटो वायरल,विरोध करने पर दबंगों ने बरसाए लाठी-डंडे,जांच में जुटी पुलिस
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र खमरिया पट्टी में रिश्तेदार की लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का विरोध करना एक पक्ष को भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडो से मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना संज
Read in your preferred language.