पीलीभीत- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा पीलीभीत ने की ग्राम सढिया ब्लाक ललौरीखेड़ा में बैठक कर पण्डित रजत तिवारी जी को ब्लॉक ललौरीखेड़ा के उपाध्यक्ष पद पर एवम पण्डित अमन तिवारी जी को ब्लॉक मंत्री पद नियुक्त किया गया।
युवा संगठन चरैवेति चरैवेति के संकल्प के साथ शतत सक्रियता पूर्वक भूपेंद्र जी संगठन मंत्री के प्रयासों से आज 11 बजे प्रदेश मंत्री पण्डित श्रीधर पाण्डेय जी के निर्देशन में जिला अध्यक्ष युवा आकाश नारायण पाराशर, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र शर्मा एवम पीलीभीत नगर उपाध्यक्ष पण्डित प्रकाश अग्निहोत्री जी ने ग्राम सड़ीया में पहुच कर ग्राम के ब्राह्मण समाज को एकत्रित किया। सर्व प्रथम उपस्थित वरिष्ठजन मनोज जी, राम औतार जी वेद प्रकाश जी द्वारा भगवान परशुराम जी के सन्मुख दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। भूपेंद्र जी द्वारा समाज को सनातन धर्म के सनस्करो व समाज हित हेतु जाग्रत किया और ब्राह्मण समाज को संगठित होने के लिये प्रेरित किया। संगठन के बारे में व मालवीय जी के विचारो से पण्डित श्रीधर पाण्डेय ने अवगत कराया। नगर उपाध्यक्ष प्रकाश जी ने युवा जोश के साथ समाज को आगे बढ़ने हेतु सभी से कहा और भगवान परशुराम जी के जयकारों से सभी को उत्साहित कर दिया। ग्राम के युवा रजत तिवारी जी को ब्लॉक उपाध्यक्ष व अमन तिवारी जी को ब्लॉक मंत्री का दायित्व जिला अध्यक्ष आकाश पाराशर द्वारा सर्व सन्मति से प्रदान किया। आज उपस्थित ब्रह्म जन समूह में वेद प्रकाश वशिष्ठ, राहुल तिवारी, राम।विनोद तिवारी, अशोक शर्मा, मनोज तिवारी, राम औतार तिवारी, रजत तिवारी, अमन तिवारी उपस्थित रहे। सभी ने ब्राह्मण समाज को एकत्रित होने हेतु संकल्प लिया।
भारत
पीलीभीत: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पीलीभीत की विशेष बैठक में नए पदाधिकारी चयनित
पीलीभीत- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा पीलीभीत ने की ग्राम सढिया ब्लाक ललौरीखेड़ा में बैठक कर पण्डित रजत तिवारी जी को ब्लॉक ललौरीखेड़ा के उपाध्यक्ष पद पर एवम पण्डित अमन तिवारी जी को ब्लॉक मंत्री पद नियुक्त किया गया। युवा संगठन चरैवेति चरैवेति के संकल्प के साथ शतत सक्रियता पूर्वक भूपेंद्र जी संग
Read in your preferred language.