Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
भारत

पीलीभीत: जनतादर्शन में विधायक ने सुनीं समस्याएं, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया पौधरोपण

बरखेड़ा /पीलीभीत। महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शनिवार को श्रीपरमअक्रियधाम आश्रम, खमरिया पुल कार्यालय पर जनतादर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गो
Share:
पीलीभीत: जनतादर्शन में विधायक ने सुनीं समस्याएं, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया पौधरोपण
Read in your preferred language.

बरखेड़ा /पीलीभीत।
महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने शनिवार को श्रीपरमअक्रियधाम आश्रम, खमरिया पुल कार्यालय पर जनतादर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।

विधायक ने जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति, वृद्धावस्था पेंशन, भूमिधारी विवाद और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत किया पौधरोपण

जनतादर्शन के उपरांत आश्रम प्रांगण में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष लगाने से न केवल प्रकृति को बल मिलता है, बल्कि यह माँ जैसे भावनात्मक रिश्ते को प्रकृति से जोड़ने का माध्यम भी बनता है। इस अवसर पर आम, पीपल, नीम जैसे पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया।

इस विशेष अभियान में वन विभाग के डिप्टी रेंजर समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। स्वामी जी ने कहा कि बरसात का यह मौसम पौधरोपण के लिए सर्वोत्तम समय है और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

जन सहयोग और सहभागिता का मिला संदेश

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, आश्रम सेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने विधायक के साथ मिलकर पौधरोपण किया और समाज में पर्यावरण व जनकल्याण की भावना को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और जनसमस्याओं के समाधान हेतु संवाद और सहयोग की संस्कृति को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि “जनतादर्शन सिर्फ समस्याओं का समाधान नहीं बल्कि समाज से जुड़ने और जनसेवा की भावना को जीवंत रखने का माध्यम है।”

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।