Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

पीलीभीत :विधायक बाबूराम पासवान ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट मांगे

पूरनपुर। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूरनपुर विधायक ने नगर के वार्डों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जिताने की अपील की। पूरनपुर विधानसभा के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी हर्ष गुप्ता के साथ मिलकर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ पू
Share:
पीलीभीत :विधायक बाबूराम पासवान ने भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट मांगे
Read in your preferred language.

पूरनपुर। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूरनपुर विधायक ने नगर के वार्डों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जिताने की अपील की। पूरनपुर विधानसभा के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी हर्ष गुप्ता के साथ मिलकर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ पूरनपुर की नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के पक्ष में नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 व 5 में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को वोट देकर जिताने की अपील की। इस प्रकार जनसंपर्क के दौरान भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी को सभी वर्गों का समर्थन भी मिला जिसमें नोटरी क्लब इनरव्हील, कुमार तनय वैश्य सभा, योग चेतना समिति, राइस मिलर एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन सहित समर्थन मिला। जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता की ऐतिहासिक जीत होगी। संपर्क के दौरान नगर उपाध्यक्ष हर्ष प्रधान, डॉ0 दिनेश गुप्ता, मानस शुक्ला, ठाकुर सवीन, लक्ष्य बाबा, बृजेश गुप्ता, रोहित मिश्रा, मनोज पासवान, मयंक गुप्ता, धीरज शुक्ला सहित दर्जनों पार्टियां कार्यकर्ता व पदाधिकारी शैलेंद्र गुप्ता के साथ भाजपा विधायक बाबूराम पासवान मौजूद रहे।