Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

पीलीभीत : रोजगार मेले मे ढाई सौ को बेरोजगारों को विधायक बाबूराम ने बांटे नियुक्ति पत्र

पूरनपुर। नेपाल सीमा के गांव नौज्लहा नकटहा में लगे रोजगार मेले में बेरोजगार युवक युवतियो का चयन किया गया। ढाई सौ युवाओं को विधायक बाबूराम पासवान व सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव ने नियुक्ति पत्र सौपे। इससे बेरोजगारों के चेहरे खुशी से खिल गए। पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने कलीनगर तहसील क्षेत्र के नेपाल
Share:
पीलीभीत : रोजगार मेले मे ढाई सौ को बेरोजगारों को विधायक बाबूराम ने बांटे नियुक्ति पत्र
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नेपाल सीमा के गांव नौज्लहा नकटहा में लगे रोजगार मेले में बेरोजगार युवक युवतियो का चयन किया गया। ढाई सौ युवाओं को विधायक बाबूराम पासवान व सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव ने नियुक्ति पत्र सौपे। इससे बेरोजगारों के चेहरे खुशी से खिल गए।
पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने कलीनगर तहसील क्षेत्र के नेपाल सीमा के कुतिया कबर गांव में सेवायोजन कार्यालय आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेला लगवाया था। इसमें क्षेत्र के गभिया, नौजलिया ,कुतियाकवर, बूंदीभूड,नगरिया खुर्द, रमनगरा आदि कई गावों के 550 सौ शिक्षितो ने रजिस्ट्रेशन कराए। जिनमें से 9 सेवा प्रदाता कम्पनियों ने ढाई सौ युवक युवतियों का चयन किया। इनको मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान, सीडीओ, उपजिलाधिकारी कलीनगर चन्द्रभानु सिह ने नियुक्ति पत्र बांटे। कार्यक्रम में काफी संख्या मे लोग रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा