Tuesday, 15 September 2026 | 5:52 AM
भारत

पीलीभीत :समझौते के बाद महिला बच्चे सहित लापता

पूरनपुर। समझौता होने के बाद महिला अपने बच्चों सहित लापता हो गई।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।पीड़ित ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर रविवार को विवाद हो गया था।मामला चौकी तक पहुंच गया
Share:
पीलीभीत :समझौते के बाद महिला बच्चे सहित लापता
Read in your preferred language.

पूरनपुर। समझौता होने के बाद महिला अपने बच्चों सहित लापता हो गई।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।पीड़ित ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर रविवार को विवाद हो गया था।मामला चौकी तक पहुंच गया।कुछ लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था।बीती रात महिला अपने बच्चों के सहित घर से गायब हो गई।सुबह विवाहिता और उसके बच्चे न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया।काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।