Tuesday, 15 September 2026 | 4:55 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में धान क्रय एवं पराली न जलाने के सम्बन्ध में तहसील सदर एवं अमरिया के उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों/ लेखपालों के साथ सम्पन्न हुई गांधी प्रेक्षागृह में बैठक

बता दें कि जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में धान क्रय एवं पराली न जलाने के सम्बन्ध में तहसील सदर एवं अमरिया के उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों/ लेखपालों के साथ बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान खरीद व पराली सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। समस्त लेखपाल साफ नियत से कार
Share:
Read in your preferred language.

बता दें कि जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में धान क्रय एवं पराली न जलाने के सम्बन्ध में तहसील सदर एवं अमरिया के उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों/ लेखपालों के साथ बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान खरीद व पराली सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। समस्त लेखपाल साफ नियत से कार्य करते हुये किसानों के हित में कार्य करें और किसानों को वर्तमान में धान खरीद का अधिक से अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समस्त लेखपाल जिनकी ड्यूटी क्रय केन्द्रों पर लगाई गई है। प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेगें। इसके लिए सम्बन्धित लेखपाल प्रतिदिन अपने क्षेत्र के 10 किसानों की सूची तैयार कर अगले दिन धान तौल हेतु क्रय केन्द्र पर लाना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों को उनकी फसल पूरा मूल्य प्राप्त हो, आप लोग प्रतिदिन फोन करके अपने क्षेत्र के किसानों को क्रय केन्द्र धान लाने हेतु जागरूक करेगें तथा किसानों के अन्दर आत्म विश्वास उत्पन्न करें कि केन्द्र पर जाने पर उनके धान की तत्काल तौल की जायेगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन धान क्रय केन्द्र के प्रभारियों के साथ समीक्षा की जाये तथा लक्ष्य पूर्ण न करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त क्रय केन्द्र किसानों की सुविधा को देखते हुये हस्तान्तरित कर सकते हैं। किसानों को बताया जाये कि पराली को पशुओं के चारे के रूप में काट कर उपयोग करें, किसानों द्वारा पास की गौशाला में पराली काटकर पहुंचाने पर कटाई व ढुलाई का भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा किया जायेग। इस सम्बन्ध में भी जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि मल्चर के माध्यम से भी पराली को मिट्टी मे मिलाकर जैविक खाद के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी अमरिया, डिप्टी एआरएमओ, तहसीलदार सदर, तहसीलदर अमरिया, व सम्बन्धित तहसीलों के लेखपाल उपस्थित रहे।
संपादक :रामगोपाल कुशवाहा

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.

https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ