Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

पीलीभीत : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मायके वालों ने ससुरालियों को घर में घुसकर पीटा

पीलीभीत /बीसलपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी सूचना मिलने पर पहुंचे माइके पक्ष ने पति समेत उसके ससुराली जनों को जमकर पीटा ग्राम रायपुर निवासी सुखलाल पुत्र शिवदास की शादी अब लगभग 3 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी सुखपा
Share:
पीलीभीत : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मायके वालों ने ससुरालियों को घर में घुसकर पीटा
Read in your preferred language.

पीलीभीत /बीसलपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी सूचना मिलने पर पहुंचे माइके पक्ष ने पति समेत उसके ससुराली जनों को जमकर पीटा ग्राम रायपुर निवासी सुखलाल पुत्र शिवदास की शादी अब लगभग 3 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी सुखपाल मेहनत मजदूरी करता है अक्सर घर से बाहर रहने के कारण सुखपाल की पत्नी गीता अपने पति से आए दिन झगड़ा करती थी पति पत्नी के बीच 2जुलाई को दोपहर लगभग 3:00 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद गीता अपने घर जाने की जिद पर अड़ गई।शाम लगभग 6:00 बजे गीता अपने घर से गायब हो गई गीता के पति सुखपाल ने गांव वालों की मदद से गीता को रात लगभग 9:00 बजे बमुश्किल ढूंढ कर लाया गांव वालों ने पति पत्नी को समझाया लेकिन नाराज पत्नी ने कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी। सुबह फोन कर गीता के माइके बालो को सूचना दी सूचना पर पहुंचे गीता के परिजनों ने गीता के सास और ससुर को जम कर पीटा गीता के परिजनों का आक्रामक रूप देख गीता का पति सुखपाल जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भाग गया सुखपाल की मां सुषमा देवी ने बताया कि गीता के परिजन घर में रखा सारा जेवर अपने साथ ले गए।लड़के के पिता अपने जीवन यापन करने के लिए दुकान चला रहे थे लड़की के परिजनों ने पहुंचकर दुकान तोड़कर गुल्लक और सामान भी उठा ले गए।


रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा