Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही बीसलपुर तहसील संग्रह कार्यालय में तैनात कर्मचारी को किया गया निलम्बित।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने तहसील बीसलपुर में संग्रह कार्यालय में तैनात ए0डब्लू0बी0एन0 संजीव कुमार शुक्ला के विरूद्व निलम्बन की कार्यवाही की गई। निलम्बित किये गये संजीव कुमार शुक्ला द्वारा आदेयता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर धन उगाही सम्बन्धी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच उप जिलाधिकार
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने तहसील बीसलपुर में संग्रह कार्यालय में तैनात ए0डब्लू0बी0एन0 संजीव कुमार शुक्ला के विरूद्व निलम्बन की कार्यवाही की गई। निलम्बित किये गये संजीव कुमार शुक्ला द्वारा आदेयता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर धन उगाही सम्बन्धी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच उप जिलाधिकारी द्वारा सही पाये जाने के उपरान्त यह कार्यवाही की गई है। उप जिलाधिकारी बीसलपुर द्वारा वायरल वीडियो की जांच सही पाये जाने के साथ साथ पूर्व में संजीव कुमार शुक्ला द्वारा सेवा निवृत्त मोहन लाल का संशोधित वेतन निर्धारण हेतु पत्रावली 01 वर्ष तक लम्बित रखी गई तथा बिलम्ब का स्पष्टीकरण मांगे जाने पर कोई उत्तर प्रस्तुत नही किया गया जो उनके लापरवाही व अनुशासनहीन कर्मचारी की श्रेणी में हैं। इसी कारण उप जिलाधिकारी बीसलपुर द्वारा प्राप्त जांच आख्या के उपरान्त निलम्बन की कार्यवाही की गई है।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत