Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

पीलीभीत : कोतवाली जा धमका प्रेमी युगल,शादी पर अडी युवती

पूरनपुर। प्रेमी के साथ फरार हुई युवती अचानक कोतवाली जा धमकी।मौके पर पहुंचे परिजनों से शादी की जिद पर युवती अड़ी रही। घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की पुत्री को मोहल्ले के ही रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था।मामले में कोतवाली प
Share:
पीलीभीत : कोतवाली जा धमका प्रेमी युगल,शादी पर अडी युवती
Read in your preferred language.

पूरनपुर। प्रेमी के साथ फरार हुई युवती अचानक कोतवाली जा धमकी।मौके पर पहुंचे परिजनों से शादी की जिद पर युवती अड़ी रही। घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की पुत्री को मोहल्ले के ही रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था।मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।प्रेमी युगल कई दिनों से फरार चल रहे थे।शनिवार को युवती व युवक अचानक कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शादी कराने के लिए कहा।घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे,काफी समझाने के बावजूद युवती युवक से शादी करने की जिद पर अडी रही।मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।बताया जाता है कि युवती के परिजन व युवक के परिजन शादी के लिए तैयार है।लेकिन युवती के पिता सहमत नहीं है। काफी समझाने के बाद भी शादी करने की जिद पर अड़ी रही।कोतवाल अशोक पाल ने बताया दोनों प्रेमी युगल कोतवाली पहुंचे थे।दोनों पक्षों को बुलाया गया है।