Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

पीलीभीत:बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में नकब लगाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया

अमरैयाकलां। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में पीछे से नकब लगाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।         कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी रिहान खां पुत्र बुन्दन खां की लोधीपुर तिराहे पर गल्ले की दुकान है। जिसमें शुक्रवार की रात्
Share:
पीलीभीत:बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में नकब लगाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया
Read in your preferred language.

अमरैयाकलां। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में पीछे से नकब लगाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
        कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी रिहान खां पुत्र बुन्दन खां की लोधीपुर तिराहे पर गल्ले की दुकान है। जिसमें शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान में पीछे से नकब लगाकर करीब चार कुंटल गेहूं, एक कुंटल चावल, तीस किलो मिठाई आदि चोरी कर करीब ग्यारह हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया है। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे दुकान खोली, तो दुकान में नकब लगा हुआ देख दुकानदार आश्चर्य चकित हो गया। नकब लगा होने के सूचना जैसे ही अन्य दुकानदारों को लगी। हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस करने लगा और देखने बालों का तांता लग गया। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।