Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: समस्त राशन कार्ड धारकों को द्वितीय चक्र प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की वितरण हेतु दी अंतिम तिथि।

पीलीभीत: जनपद के समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि माह नवम्बर 2020 के द्वितीय चक्र ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुओं के वितरण की अन्तिम तिथि 12.12.2020 निर्धारित कर दी गई है। ऐसे राशनकार्डधारक, जिनके द्वारा माह नवम्बर 2020 के द्वितीय चक्र में प्रधानमंत्
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: जनपद के समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि माह नवम्बर 2020 के द्वितीय चक्र ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुओं के वितरण की अन्तिम तिथि 12.12.2020 निर्धारित कर दी गई है।
ऐसे राशनकार्डधारक, जिनके द्वारा माह नवम्बर 2020 के द्वितीय चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुएं प्राप्त नहीं की गई हैं, दिनांक 12.12.2020 तक आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ही आवश्यक वस्तुयें प्राप्त की जा सकेगीं।

रिपोर्ट : रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत