Tuesday, 15 September 2026 | 9:17 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : ग्राम पंचायत सुंदरपुर के कोटेदार ने उचित दर विक्रेता की दुकान से दिया त्याग पत्र ।

पीलीभीत : ग्राम पंचायत सुन्दरपुर विकासखण्ड ललौरीखेडा द्वारा शिकायती प्रार्थनापत्र के आधार उचित दर विक्रेता मो0 फारूख द्वारा आवश्यक वस्तुओं के वितरण में अनियमित्ताऐं बरतने की शिकायत की गयी थी। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये तहसीलदार सदर द्वारा जांच कराई गई। तहसीलदार सदर द्वारा टीम गठित कर नियमानुसा
Share:
पीलीभीत : ग्राम पंचायत सुंदरपुर के कोटेदार ने उचित दर विक्रेता की दुकान से दिया त्याग पत्र ।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : ग्राम पंचायत सुन्दरपुर विकासखण्ड ललौरीखेडा द्वारा शिकायती प्रार्थनापत्र के आधार उचित दर विक्रेता मो0 फारूख द्वारा आवश्यक वस्तुओं के वितरण में अनियमित्ताऐं बरतने की शिकायत की गयी थी। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये तहसीलदार सदर द्वारा जांच कराई गई। तहसीलदार सदर द्वारा टीम गठित कर नियमानुसार जांच की गई। जांच के दौरान संज्ञान में पाया गया कि उचित द्वारा विक्रेता द्वारा त्याग पत्र दिया जा चुका है। मो0 फारूक के बयान अंकित किये गये कि वह बिना किसी दववा के त्याग पत्र दिया गया है। त्यागपत्र के दृष्टिगत उक्त दुकान का अनुबन्ध पत्र निरस्त किये जाने की संस्तुति प्रदान की गई।