Tuesday, 15 September 2026 | 12:12 AM
भारत

पीलीभीत: कलीनगर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में कच्ची शराब तीन को भेजा जेल

पीलीभीत :कलीनगर थाना माधोटांडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने तीन घरों में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बर
Share:
Read in your preferred language.



पीलीभीत :कलीनगर थाना माधोटांडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने तीन घरों में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्या देवी पत्नी स्व0 छोटराम व चमेली देवी पत्नी होरीलाल निवासी कलीनगर के घर छापेमारी करते हुए 60 लीटर अवैध शराब व उपकरण बरामद किए है। उक्त दोनों लाग पुलिस को आता देख भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने पुष्पादेवी पत्नी दीनदयाल निवासी वार्ड नम्बर 1 कलीनगर के घर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 108 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए है। साथ ही पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में तीनों को थाने लाने के बाद उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाह