Tuesday, 15 September 2026 | 9:12 AM
भारत

पीलीभीत : जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा पूरनपुर के कनिष्ठ शाखा प्रबंधक बने शाखा सकरिया के शाखा प्रबंधक ।

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पीलीभीत की शाखा पूरनपुर में पिछले 2 वर्ष से कार्यरत कनिष्ठ शाखा प्रबंधक नरेश द्बिवेदी को उनकी उत्कृष्ठ बैंकिंग सेवाओं के साथ ही पद में निहित दायित्वों के सकुशल निर्वहन के लिए बैंक प्रबंधन द्बारा पुरुस्कृत करते हुए उन्हे दिनांक 09/12/2022 को शाखा प्रबंधक के रुप में शाखा सकरिय
Share:
पीलीभीत : जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा पूरनपुर के कनिष्ठ शाखा प्रबंधक बने शाखा सकरिया के शाखा प्रबंधक ।
Read in your preferred language.

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पीलीभीत की शाखा पूरनपुर में पिछले 2 वर्ष से कार्यरत कनिष्ठ शाखा प्रबंधक नरेश द्बिवेदी को उनकी उत्कृष्ठ बैंकिंग सेवाओं के साथ ही पद में निहित दायित्वों के सकुशल निर्वहन के लिए बैंक प्रबंधन द्बारा पुरुस्कृत करते हुए उन्हे दिनांक 09/12/2022 को शाखा प्रबंधक के रुप में शाखा सकरिया स्थानांतरण किया गया। पिछले दो वर्षों के अल्प समय के कार्यकाल में अपनी विशिष्ट सेवा भावना, मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदना रखने के कारण पूरे पूरनपुर क्षेत्र के कृषकों और बैंक ग्राहकों के मध्य लोकप्रिय रहे। ईमानदार छवि रखने वाले द्बिवेदी जी ने अनेक कार्यक्रमों में क्षेत्र के किसानों को सहकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते रहे। पूर्व में शाखा प्रबंधक शाखा सायंकालीन पीलीभीत रहते हुए भी नोटबंदी सहित कोरोना काल में इनकी सेवाएं जनहित में काफी सराहनीय रही हैं।