Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
भारत

पीलीभीत: विधुत उपकेंद्र पर संयुक्त किसान मोर्चा ने तालाबंदी कर धरने पर बैठे

पूरनपुर/पीलीभीत। कलीनगर में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने मध्यांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर पहुंच कर बिजली कटौती की समस्या को लेकर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांवों में सरकार की मंशा अनुसार बिज
Share:
पीलीभीत: विधुत उपकेंद्र पर संयुक्त किसान मोर्चा ने तालाबंदी कर धरने पर बैठे
Read in your preferred language.

पूरनपुर/पीलीभीत। कलीनगर में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने मध्यांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर पहुंच कर बिजली कटौती की समस्या को लेकर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांवों में सरकार की मंशा अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं दी जा रही है। जबकि 18 घंटे गांव में बिजली मिलना चाहिए उसके बाद भी सिर्फ 10 घंटे बिजली दी जाती है और उसमें भी कटौती की जा रही है। गांव में पुरानी जर्जर विद्युत लाइन से सप्लाई दी जा रही है।जिसके चलते आए दिन फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने कार्यालय में तालाबंदी करते हुए धरने पर बैठ गए और पूरनपुर अधिशासी अभियंता के धरना प्रदर्शन में पहुंचने पर ही धरना प्रदर्शन समाप्त करने की बात कही है। इस दौरान कलीनगर विद्युत एसडीओ व जेई ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया। पर किसानों ने उनकी एक न सुनी और समस्याओं का समाधान न होने के चलते कार्यालय की तालाबंदी नहीं खोली है और अधिशासी अभियंता के धरना प्रदर्शन में पहुंचने पर ही धरना प्रदर्शन समाप्त करने की बात की है।अभद्रता मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगपूरनपुर। तहसील परिसर में गुरुवार को सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा गया है कि सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव खंजनपुर में बसूली के दौरान सहायक विकास अधिकारी एवं उनके साथ मौजूद टीम के साथ गाली गलौज की गई। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर सरकारी काम में वाधाएं डाली।इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरकारी समिति कर्मचारी यूनियन ने तहसील पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।