Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
भारत

पीलीभीत: जनपद के 10 स्थलों पर मनाया जायेगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।

पीलीभीत सूचना विभाग 20 जून 2022/दिनांक 21 जून 2022 को अष्ट्म अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। योग शिविर जनपद में 10 स्थानों पर आयोजित किये जायेगें। गांधी स्टेडियम, गोमती उद्गम स्थल, पंचाप्रयाग आश्रम न्यूरिया, प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर ब्रहमचारीघाट, लिलहर शिव सरोवर, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर,
Share:
पीलीभीत: जनपद के 10 स्थलों पर मनाया जायेगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।
Read in your preferred language.

पीलीभीत सूचना विभाग 20 जून 2022/दिनांक 21 जून 2022 को अष्ट्म अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। योग शिविर जनपद में 10 स्थानों पर आयोजित किये जायेगें। गांधी स्टेडियम, गोमती उद्गम स्थल, पंचाप्रयाग आश्रम न्यूरिया, प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर ब्रहमचारीघाट, लिलहर शिव सरोवर, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर, शहीद पार्क सदर, सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस वाइफर केशन, तहसील प्रांगण अमरिया व एस0आर0एम0 इण्टर कालेज बीसलपुर में योग शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा शिविरों के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। उक्त नोडल अधिकारी डा0 मीरा वर्मा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं डा0 पंजक कुमार राजवंशी से समन्वय स्थापित करते हुये उक्त आयोजन स्थलों पर पर समस्त आवश्यक तैयारियों पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा उक्त दिवस को वर्षा हो जाती ह तो निकटतम वैकल्पिक स्थल का पूर्व से ही चिन्हाकंन कर लें। कार्यक्रम स्थलों पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा टी-शर्ट, कैप या अन्य सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा