Tuesday, 15 September 2026 | 5:29 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों हेतु की गई घोषणाओं को समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करने हेतु नामित नोडल अधिकारियों को दिये निर्देश।

पीलीभीत: माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओ के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करने हेतु तथा सत्त निरीक्षण किये जाने हेतु घोषणावार नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में विधासभा क्षेत्र पीलीभीत में ट्रांसमि
Share:
Read in your preferred language.



पीलीभीत: माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओ के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करने हेतु तथा सत्त निरीक्षण किये जाने हेतु घोषणावार नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में विधासभा क्षेत्र पीलीभीत में ट्रांसमिशन सबस्टशन का निर्माण की की समीक्षा के दौरान नामित नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर, अधिशसी अभियन्ता इलेक्ट्रिल एण्ड मैकेनिकल डिवीज, लोक निर्माण विभाग, बरेली द्वारा निरीक्षण के उपरान्त अवगत कराया गया कि कार्य प्रगति पर है और समयबद्व संचालित किया जा रहा है। इसके उपरान्त विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत में योग वेलनेस सेन्टर की स्थापना की समीक्षा के दौरान नामित नोडल जिला विद्यालय निरीक्षण द्वारा अवगत कराया गया कि संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र बरखेडा में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहास की समीक्षा के दौरान नामित नोडल अधिकारी तकनीकी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भवन की स्लेप का कार्य संचालित किया जा रहा है परन्तु स्लेप मानक के अनुरूप न होने के कारण सही कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा टाइल्स सम्बन्धी कार्य में कमी पाये जाने पर तत्काल बदलने के निर्देश देते हुये सम्बन्धित संस्था उ0प्र0 प्रोजेक्ट काॅरपोशन लि0 के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये द्धारा। विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में जनपद पीलीभीत में मण्डी समिति परिसर का आधुनिकीकरण, पूरनपुर क्षेत्र में निर्माण लघु सेतु का निर्माण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुर नवदिया तथा स्वास्थ्य केन्द्र कुकरी खेडा के कार्यों की समीक्षा के दौरान समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुये द्धारा कहा कि सभी तकनीकी अधिकारी अगली बैठक में गुणवत्ता की जांच कर आख्या उपलब्ध करायेगें तथा सुनिश्चित करेगे कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्य मानक के अनुरूप ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। बैठक में उप जिलाधिकारी अमरिया, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे
रि,रामनिवास कुशवाहा