Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जहानाबाद पर किया गया अर्दली रूम का निरीक्षण।

पीलीभीत : दिनांक 13-02-21 की देर रात पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश द्वारा थाना जहानाबाद पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने महिला हेल्प डेस्क कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई रखने आद
Share:
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जहानाबाद पर किया गया अर्दली रूम का निरीक्षण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : दिनांक 13-02-21 की देर रात पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश द्वारा थाना जहानाबाद पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने महिला हेल्प डेस्क कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई रखने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्रों का गुडवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री हरीशवर्धन सिंह व थाना जहानाबाद के समस्त सब इस्पेक्टर उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत