Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

पीलीभीत :बिजली के करंट की चपेट में आई मासूम,मौत

पीलीभीत पूरनपुर।ननिहाल में आई मासूम की नहाने के दौरान बिजली का करंट लग गया।इससे मामसूम झुलस गई।उपचार के लिए उसको सीएचसी लाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटनाक्रम को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना को लेकर परिजन काफी बदहवास हैं। कानपुर निवासी रामबाबू की मटैना कॉलोनी में ससुराल है।व
Share:
पीलीभीत :बिजली के करंट की चपेट में आई मासूम,मौत
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।ननिहाल में आई मासूम की नहाने के दौरान बिजली का करंट लग गया।इससे मामसूम झुलस गई।उपचार के लिए उसको सीएचसी लाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटनाक्रम को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना को लेकर परिजन काफी बदहवास हैं।
कानपुर निवासी रामबाबू की मटैना कॉलोनी में ससुराल है।वह अपनी दस वर्षीय पुत्री गुड़िया के साथ कुछ दिन पहले आया हुआ था।सोमवार को मासूम अपने घर पर नहा रही थी।इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आई गई।करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।जमीन पर पड़ा देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।परिजन आनन-फानन में उसको उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटनाक्रम की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई।रोते विखलते परिजन अस्पताल पहुंचे।देर शाम तक मासूम का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।