Tuesday, 15 September 2026 | 3:28 AM
भारत

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों के पहलुओं के सम्बन्ध में सोच विकसित करने व लेखन के सम्बन्ध में दी गई जानकारी।

पीलीभीत : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रह
Share:
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों के पहलुओं के सम्बन्ध में सोच विकसित करने व लेखन के सम्बन्ध में दी गई जानकारी।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर निबन्ध लेखन एवं सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में प्रातः 8ः30 बजे कक्षा में अभ्यर्थियों को पढ़ाया गया। इस दौरान बच्चों को प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी के सम्बन्ध में भी महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान की गई। इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की वेवसाइट पर जाकर अपना निःशुल्क रजिस्टेªशन करा सकते है। आज जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में छात्र/छात्राओं को विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में सोच विकसित करने एवं लेखन के तरीकों के सम्बन्ध में जानकारी की दी गई। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र/छात्राओं को प्रेरित करते हुये कहा कि नियमित पढाई करने की आदत डाले और अधिक से अधिक समय पढ़ाई पर दें। उन्होंने कहा कि जो विषय कमजोर पर उस पर थोडा अधिक समय देकर विशेष ध्यान दें। निबन्ध लेखन हेतु अच्छे अच्छे लेखकों के लेख ध्यान से पढ़ते हुये अपने पास रखें और परीक्षा के दौरान उनका सही उपयोग कर सकते हैं।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री के0पी0सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।