पीलीभीत : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में पहली बार उचित दर की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह को स्थान प्रदान किया गया है। जिला अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के 10 स्वयं सहायता समूह का चयन करते हुए सरकारी राशन वितरण का दायित्व प्रदान किया गया है। जिसका शुभारंभ विधायक बरखेड़ा किशनलाल राजपूत एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा विकासखण्ड मरौरी के ग्राम जारकल्ल्यिा में फीता काटकर चंदा स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण कार्य का शुभारम्भ कराया गया। इस अवसर मा0 विधायक द्वारा समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार प्रदान करने के प्रति कटिबद्व है और अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज जनपद में 10 स्वयं सहायता समूहों को सरकारी राशन वितरण का दायित्व प्रदान की गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा चन्दा समूह की अध्यक्षा श्रीमती पिंकी व सचिव श्रीमती प्रेमावती को बधाई देते हुये राशन वितरण का कार्य पारदर्शिता के साथ कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा सम्बन्धित जिला पूर्ति अधिकारी को समस्त महिला समूहों के सदस्यों को प्रशिक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान को महिला स्वयं सहायता समूहों को सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही साथ आज जनपद के 09 अन्य ग्राम पंचायतों में जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारियों द्वारा राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया गया। विकासखण्ड मरौरी के ग्राम लुधपुरा में बालाजी स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का उप जिला अधिकारी सदर, ग्राम ढेरम मडरिया में राधास्वामी स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का जिला पूर्ति अधिकारी, ग्राम करोड़ में मां संतोषी स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराते हुये शुभारम्भ किया गया।
भारत
पीलीभीत :विधायक बरखेड़ा एवं जिलाधिकारी द्वारा ग्राम जार कल्लिया के चंन्दा स्वयं सहायता समूह के माध्यम आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर किया गया शुभारम्भ।
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में पहली बार उचित दर की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह को स्थान प्रदान किया गया है। जिला अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के 10 स्वयं सहायता समूह का चयन करते हुए सरकारी राशन वितरण का दायित्व प्रदान किया गया है। जिसका श
Read in your preferred language.