पूरनपुर।धार्मिक मेले में नृतकियों का अश्लील डांस जमकर परोसा गया।मेले में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे उसके बावजूद कार्यक्रम चलता रहा।नृतकियों के ठुमकों पर जमकर नोट बरसे।मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
नृतकियों के अश्लील डांस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है।लेकिन उसके बावजूद उनका कार्यक्रम करा कर जमकर अश्लील डांस परोसा जा रहा है।कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर में एक धार्मिक मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए नृतकियों को बुलाया गया।सभी ने रात में डीजे के धुन पर जमकर फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए।नृतकियों के आने की सूचना पर कार्यक्रम देखने के लिए गांव सहित आसपास क्षेत्र के भारी संख्या में लोग पहुंचे।नृतकियों के अश्लील डांस को देखने के लिए लोगों में आपसी नोकझोंक भी हुई।मेले में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।उसके बावजूद मेले में जमकर अश्लील डांस जारी रहा।हर गाने की फरमाइश पर जमकर ठुमके लगे।ठुमके देखकर लोगों ने जमकर नोट बरसाए।किसी ने कार्यक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खलबली मच गई।पुलिस की मौजूदगी में रात भरे चले अश्लील डांस को लेकर पुलिस की खासी फजीहत हो रही है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले का वीडियो देखा गया है। जिसकी जांच कराई जा रही है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : पुलिस की मौजूदगी में रात भर चला तमंचे पे डिस्को
पूरनपुर।धार्मिक मेले में नृतकियों का अश्लील डांस जमकर परोसा गया।मेले में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे उसके बावजूद कार्यक्रम चलता रहा।नृतकियों के ठुमकों पर जमकर नोट बरसे।मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। नृतकियों के अश्लील डांस पर पूरी तरह से प्रति
Read in your preferred language.