Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : आशा एवं संगिनी सम्मेलन में केंदीय मंत्री ने प्रेशर कूकर देकर सम्मान बढ़ाया

पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग पीलीभीत द्वारा पूरनपुर के एक बैंकेट हाल में आशा एवं संगिनी का सम्मेलन किया गया जिसमें लोक सभा सदस्य एवं भारत सरकार में राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। जितिन प्रसाद ने आशाओं की मुख्य समस्या मानदेह को परखा और स्वयं ही मंच से कहा सरकार से सिफारिश करेंगे कि आशा बहनों क
Share:
पीलीभीत : आशा एवं संगिनी सम्मेलन में केंदीय मंत्री ने प्रेशर कूकर देकर सम्मान बढ़ाया
Read in your preferred language.

पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग पीलीभीत द्वारा पूरनपुर के एक बैंकेट हाल में आशा एवं संगिनी का सम्मेलन किया गया जिसमें लोक सभा सदस्य एवं भारत सरकार में राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। जितिन प्रसाद ने आशाओं की मुख्य समस्या मानदेह को परखा और स्वयं ही मंच से कहा सरकार से सिफारिश करेंगे कि आशा बहनों का मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए। जितिन प्रसाद ने मजाकिया अंदाज में कहा यह प्रेशर कूकर ऐसे ही नहीं सबके घर खाना खाने आऊंगा। केंदीय मंत्री ने सीएमओ पीलीभीत आलोक कुमार शर्मा से मंच से माइक पर सवाल किए कि आशा बहनों को आभा ऐप के बारे में जानकारी है क्या सीएमओ ने विस्तार से बताया। जितिन प्रसाद ने कलीनगर में पुलिया टूटने के बारे में बताया बहुत जल्द मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा और नए पुल भी बनाए जाएंगे। और कहा प्रशासन से जनता की सेवा हम सब लोग मिलकर करें कोई कमी न रहे पाए। सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग और आशा एवं संगिनी मौजूद थे।