Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: लोजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित शोक सभा मे अपने नेता रामविलास पासवान के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

पूरनपुर : लोक ज़न शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और इसे अपूर्णीय छति बताया । लोजपा द्वारा आयोजित शोक सभा मे श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत
Share:
पीलीभीत: लोजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित शोक सभा मे अपने नेता रामविलास पासवान के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।
Read in your preferred language.

पूरनपुर : लोक ज़न शक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और इसे अपूर्णीय छति बताया ।
लोजपा द्वारा आयोजित शोक सभा मे श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 74 वर्ष की अवस्था मे निधन हो जाने पर आज पूरा देश स्तब्ध है । केंद्रीय मंत्री पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था ।
जहां गुरुवार की शाम को उनकी मृत्यु हो गयी ।कार्यकर्ताओं ने अपने नेता श्री पासवान की आत्मा को शांति के लिए दुआ मांगी व समस्त परिवारीजनों को शोक की इस घड़ी में दुःख सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की ।अपने नेता के खो जाने की खबर सुनकर जहाँ लोजपा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ खान उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रबाना हो गए बहीं कार्यकर्ताओं ने आयोजित शोक सभा मे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान मुश्ताक़ अहमद मंसूरी , बाबुद्दीन ,सईद अहमद इदरीसी ,हरीश कुमार पासबान ,मोहम्मद तस्लीम ,बाबू लाल ,कासिम ,हाफिज रिजवान ,महारानी पाल ,शिवकुमार जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।