Tuesday, 15 September 2026 | 9:18 AM
भारत

पीलीभीत:अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा चलाए जा रहे अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में पकड़ी सैकड़ों लीटर शराब व लहन

पीलीभीत : आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली द्वारा चलाये जा रहे अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण के विरुद्ध दिनाक 14 से 16 जनवरी तक विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । उपरोक्त क्रम मे पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर
Share:
पीलीभीत:अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा चलाए जा रहे अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में पकड़ी सैकड़ों लीटर शराब व लहन
Read in your preferred language.

पीलीभीत : आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली द्वारा चलाये जा रहे अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण के विरुद्ध दिनाक 14 से 16 जनवरी तक विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । उपरोक्त क्रम मे पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पूरनपुर जनपद पीलीभीत के पर्यवेक्षण मे ग्राम हरिपुर इटौरिया ता0 अजीतपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत स्थित सरदार मोहन सिह पुत्र सिगारा सिह के झाले से मुखबिर की सूचना पर 15 जनवरी शाम को छापेमारी कर करीब 800 लीटर अवैध/अपमिश्रित कच्ची शराब व करीब 2500 लीटर लहन व पाँच किलो यूरिया तथा अबैध शराब बनाने की भट्टी के उपकरण बरामद किये गये है ।मौके पर मौजूद अभि0 लखविन्दर सिह पुत्र बलवन्त सिह निवासी ग्राम हरिपुर इटौरिया ता0 अजीतपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को अन्तर्गत धारा 60(2) Ex Act व धारा 272 भा0द0वि0 के तहत गिरफ्तार किया गया है शेष अन्य 03 नफर अभि0 मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे गिरफ्तार अभि0 के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।