Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: कभी देखा है घर की छत पर टहलता हुआ सांड

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. जिसे पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. यहां के एक गांव में गाय का पीछा करते हुए एक सांड घर की छत पर चढ़ गया. जिसे देखकर ग्रामीण अचरच में पड़ गए. वहीं, छत पर चढ़े सांढ़ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिस पर लोग मजेदार रिएक्शन देते नजर आए. यह अजीब
Share:
पीलीभीत: कभी देखा है घर की छत पर टहलता हुआ सांड
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. जिसे पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी. यहां के एक गांव में गाय का पीछा करते हुए एक सांड घर की छत पर चढ़ गया. जिसे देखकर ग्रामीण अचरच में पड़ गए. वहीं, छत पर चढ़े सांढ़ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिस पर लोग मजेदार रिएक्शन देते नजर आए.

यह अजीबो-गरीब मामला पीलीभीत सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालपुरिया साहब सिंह का है. इस गांव के नन्हे लाल वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह एक सांड गाय का पीछा करते हुए उनकी छत पर पहुंच गया. उन्होंने कहा कि कुछ देर में गाय तो नीचे चली आई लेकिन सांड वहीं फंस गया. ऐसे में सांड को देखने के लिए गांव में भीड़ लग गई.

https://www.instagram.com/p/CtOB76wNJPf/