Tuesday, 15 September 2026 | 12:05 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:- ग्राम पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न विभागों को दिया ज्ञापन

दिनाँक 30 जनवरी 2025 को विकास खंड मरौरी जनपद पीलीभीत के पंचायत सहायकों द्वारा, प्रधान डाकघर पीलीभीत में 10 अलग-अलग विभागो को रजिस्ट्री पोस्ट की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पंचायतीराज निदेशक,पंचायतीराज मंत्री अपर मुख्य निदेशक,राज्यपाल ,समाजवादी पार्टी अध्यक्ष,कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष एवं, आज
Share:
पीलीभीत:- ग्राम पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न विभागों को दिया ज्ञापन
Read in your preferred language.

दिनाँक 30 जनवरी 2025 को विकास खंड मरौरी जनपद पीलीभीत के पंचायत सहायकों द्वारा, प्रधान डाकघर पीलीभीत में 10 अलग-अलग विभागो को रजिस्ट्री पोस्ट की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पंचायतीराज निदेशक,पंचायतीराज मंत्री अपर मुख्य निदेशक,राज्यपाल ,समाजवादी पार्टी अध्यक्ष,कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष एवं, आज़ाद समाज पार्टी सहित 10 अलग-अलग विभागों को पत्र भेजकर अभियान को सफल बनाया गया।इसमें पंचायत सहायकों ने अपने मानदेय बढ़ोत्तरी, नियमतिकरण,अनुबंध प्रक्रिया को हटाये जाने एवं अन्य मांगे बताई। पंचायत सहायकों का कहना है कि वर्तमान में पंचायत सहायकों को मात्र 6000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है जो कि एक मजदूर से भी कम है, अकुशल श्रमिक भी मजदूरी करके 300-400 रुपए प्रतिदिन कमा लेता है और पंचायत सहायक जो कि अपनी ग्राम पंचायत का टापर है ,दिन भर शारीरिक व मानसिक मेहनत करके गांव में घर- घर जाकर कार्य करता है वो भी मात्र 200 रुपए प्रतिदिन के लिए ऐसे में सरकार को विचार करना चाहिए ।