Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत ; दुकान बिक्री करने के नाम पर लाखों रुपए हड़पे

नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी हीरा गुप्ता ने बताया उसकी नगर के मोहल्ला साहूकारा में नगर निवासी एक व्यक्ति की दुकान स्थित है।वह उसको वेचना चाहता था।नगर के निवासी पिता-पुत्र घर पहुंचे,उन्होंने दुकान बेचने के लिए कहा।दुकान बेचने के लिए कई बार बातचीत होने के बाद हीरा गुप्ता ने दुकान का सौदा कर डेढ़ लाख
Share:
पीलीभीत ; दुकान बिक्री करने के नाम पर लाखों रुपए हड़पे
Read in your preferred language.

नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी हीरा गुप्ता ने बताया उसकी नगर के मोहल्ला साहूकारा में नगर निवासी एक व्यक्ति की दुकान स्थित है।वह उसको वेचना चाहता था।नगर के निवासी पिता-पुत्र घर पहुंचे,उन्होंने दुकान बेचने के लिए कहा।दुकान बेचने के लिए कई बार बातचीत होने के बाद हीरा गुप्ता ने दुकान का सौदा कर डेढ़ लाख रुपए बतौर एडवांस दे दिया।आरोप है कि काफी समय वीत जाने के बाद भी उसको दुकान नही दी गई।इस पर पीडित ने कईवार दुकान न देने पर दिए गए रुपये वापस करने के लिए कहा तो पिता पुत्र टाल मटोल कर गाली गलौज करते हुए भगा दिया।आरोप है कि अब पिता पुत्र मिलीभगत करके दुकान की रजिस्ट्री करा रहे हैं।14 दिसंबर को महिला ब उसका पुत्र घर आए।दुकान की रजिस्ट्री के लिए कहा।इस पर पिता-पुत्र ने सहयोगियों की मदद से एकत्र होकर गाली गलौच कर मारपीट करने होकर दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर प्राप्त हुई है।जिस पर जांच कराई जा रही है।जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।