Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
भारत

पीलीभीत :ई रिक्शा व्रांच का ताला तोड कर नगदी सहित लाखों का सामान चोरी

पीलीभीत पूरनपुर।ई-रिक्शा ब्रांच का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान को अपना निशाना बनाया।हजारों का माल चोरी करने के बाद दुकान के ऊपर रह रहे किराएदार के कमरे को खगांला।चोरो ने दोनों जगहों से नकदी सहित लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।सुबह चोरी की वारदात को लेकर खलबली मच गई।सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना
Share:
पीलीभीत :ई रिक्शा व्रांच का ताला तोड कर नगदी सहित लाखों का सामान चोरी
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।ई-रिक्शा ब्रांच का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान को अपना निशाना बनाया।हजारों का माल चोरी करने के बाद दुकान के ऊपर रह रहे किराएदार के कमरे को खगांला।चोरो ने दोनों जगहों से नकदी सहित लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।सुबह चोरी की वारदात को लेकर खलबली मच गई।सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देख कर खुलासे की मांग की है।
बीती रात चोरों ने पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस पैकेट की पोल खोल दी।नगर के घुंघचाई चौराहे के पास उमेश बैटरी सर्विस ई रिक्शा ब्रांच है।रोजाना की भांति गुरुवार को दुकान स्वाक्षी दुकान बंद कर घर चला गया।बीती रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए।चोरों ने दुकान से 16 नई बैटरी,40 पुरानी बैट्री,एक ट्यूबलर, इनवर्टर,दो सिलेंडर15000 रुपये की नगदी चोरी कर ली।इसके बाद चोरो ने किराएदार के कमरे में प्रवेश कर गए।यंहा से चोरों ने तीन हजार की नगदी,एक घड़ी, एयरफोन,कपडो से भरा बैग सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया।इसके अलावा चोरों ने ई रिक्शा ले जाने का भी प्रयास किया।किसी तरह से चोर उसको ले जाने में कामयाब नहीं हो सके।लेकिन ई रिक्शा की बैटरी चोरी कर ले गए।सुबह दुकान स्वामी जब दुकान खोलने गए तो सारा सामान गायब हो पाया।यह देख उसके होश उड़ गए।वारदात को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।गांव महदखास निवासी जसवंत व सुरेश चन्द्र ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।वारदात के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया वारदात की तहरीर पर पुलिस मौके पर गई थी।शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।