Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :दहेज की मांग पूरी न करने पर माल जेवर छीनकर निकाला

पूरनपुर। दहेज में एक लाख न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को लाठी डंडों से जमकर पीटा।उसके बाद विवाहिता का माल जेवर व डेढ़ माह की पुत्री को छीन कर घर से निकाल दिया।विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत पुलिस से की है। नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व मोहल्ले
Share:
पीलीभीत :दहेज की मांग पूरी न करने पर माल जेवर छीनकर निकाला
Read in your preferred language.

पूरनपुर। दहेज में एक लाख न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को लाठी डंडों से जमकर पीटा।उसके बाद विवाहिता का माल जेवर व डेढ़ माह की पुत्री को छीन कर घर से निकाल दिया।विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत पुलिस से की है।
नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व मोहल्ले के ही एक युवक के साथ किया था।निकाह में उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया।कुछ महीनों तक मामला दोनों में ठीक ठाक चलता रहा।उसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता से एक लाख रुपये की नगदी व अन्य सामान लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।विवाहिता ने दहेज देने से इंकार कर दिया।इससे विवाहिता को सुसरालियों ने आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने एक राय होकर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई लगाने के बाद उसका माल जेवर और डेढ़ महीने की पुत्री को छीनकर घर से निकाल दिया।एक लाख न लाने पर उसको जान से मार डालने ओर दूसरी शादी करने की धमकी दी।शिकायत पुलिस से की गई है