Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: बाइक की टक्कर से बालिका की हालत गंभीर ।

पीलीभीत:पूरनपुर दरवाजे पर खेल रही बालिका बाइक की टक्कर से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। मोहल्ला रजागंज निवासी अकील अहमद की 12 वर्षीय पुत्री उतुम दरवाजे पर खेल रही थी। उधर से गुजर रहे बाइक सवार ने बालिका को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। हादसे को लेकर मौके पर दर्जनों लोग पहुंच ग
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत:पूरनपुर दरवाजे पर खेल रही बालिका बाइक की टक्कर से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। मोहल्ला रजागंज निवासी अकील अहमद की 12 वर्षीय पुत्री उतुम दरवाजे पर खेल रही थी।
उधर से गुजर रहे बाइक सवार ने बालिका को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। हादसे को लेकर मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए। पड़ोसियों ने मौके से भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लिया। परिजन घायल किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे। काफी देर उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रिपोर्ट:रामनिवास कुशवाह