Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 AM
भारत

पीलीभीत :नगदी-जेवरात लेकर युवती प्रेमी के साथ फरार

पूरनपुर। युवती अपने घर से हजारों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका।पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गजरौला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल
Share:
पीलीभीत :नगदी-जेवरात लेकर युवती प्रेमी के साथ फरार
Read in your preferred language.

पूरनपुर। युवती अपने घर से हजारों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका।पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गजरौला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जाता है कि नजदीकियां बढ़ने के बाद प्रेमी युगल का मिलना जुलना भी शुरु हो गया।इसके चलते दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं। 23 फरवरी की रात युवती मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।इस दौरान घर में रखी 65 हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई।आरोप है कि इस मामले में उसके भाई ने भी सहयोग किया है।जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए।काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।इस मामले में पुलिस ने गजरौला निवासी इशरत व उसके भाई मुशर्रफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस ने बताया मामले में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।