Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पीलीभीत आज दिनांक 16-07-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को परेड कराई गई। पुलिस लाइन स्थित मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा गया, बैरिकों, जिम/मनोरंजन कक्ष का
Share:
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।
Read in your preferred language.

पीलीभीत आज दिनांक 16-07-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को परेड कराई गई। पुलिस लाइन स्थित मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा गया, बैरिकों, जिम/मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।

जिम/मनोरंजन कक्ष में पुताई कराने, पुराने उपकरणों की मरम्मत कराने, AC व म्यूजिक सिस्टम लगवाने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक को दिए। मनोरंजन कक्ष में बैठने की अच्छी व्यवस्था कराने, न्यूज़ पेपर/मैगज़ीन की व्यवस्था कराने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक को दिए।

बैरिकों के निरीक्षण में प्रतिसार निरीक्षक को बैरिको की साफ-सफाई तथा सामान को व्यवस्थित ढंग से रखवाने हेतु निर्देशित किया गया। up 112 की सभी गाड़ियों को चेक किया गया तथा उनके ड्राइवरो से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में पूछा गया। उसके उपरांत क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया व प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।

महोदय ने विशेषकर up 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया और ड्यूटी के दौरान की जाने वाली लापरवाही से उन्हें अवगत कराते हुए ड्यूटी करने के सही तरीके से उन्हें अवगत कराया और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए ताकि जनता में पुलिस की छवि अच्छी हो। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील दत्त, प्रतिसार निरीक्षक श्री निरोत्तम सिंह आदि भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत