Tuesday, 15 September 2026 | 7:20 AM
भारत

पीलीभीत :कैंप लगाकर नि:शुल्क दवाइयां वितरण की गई

पूरनपुर। क्षेत्र के भगत धन्ना जी गुरुद्वारे पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें करीब 200 लोगों की आंखों का चेकअप किया गया। निशुल्क जांच व दवाइयों के अलावा चस्मे वितरण किए।कैंप का शुभारंभ मुख्य सेवादार संत बाबा बलकार सिंह ने किया।कैंप में नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सीएमओ पीलीभीत के सहयोग
Share:
पीलीभीत :कैंप लगाकर नि:शुल्क दवाइयां वितरण की गई
Read in your preferred language.

पूरनपुर। क्षेत्र के भगत धन्ना जी गुरुद्वारे पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें करीब 200 लोगों की आंखों का चेकअप किया गया। निशुल्क जांच व दवाइयों के अलावा चस्मे वितरण किए।कैंप का शुभारंभ मुख्य सेवादार संत बाबा बलकार सिंह ने किया।कैंप में नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सीएमओ पीलीभीत के सहयोग का आभार व्यक्त किया गया।डा.सुशांत के नेतृत्व में डॉक्टर सतीश व उनकी टीम के रति सिंह, वैशाली,नेहा आदि ने सेवा की। गुरुद्वारा साहिब में हर रविवार को श्री निशुल्क कैंप आयोजित किया जाता है। जो कि कार्यक्रम के समय हर रोज चलता है। इसके साथ पर्यावरण का ख्याल रखते हुए संत बाबा बलकार सिंह ने संत रणजीत सिंह नर्सरी का भी शुभारंभ किया। जिसमें पौधे,फल, सब्जियों के पौधे के बारे में बताया गया।जिसमें आयुर्वेदिक दवाओं के पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।