Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
भारत

पीलीभीत :दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

पूरनपुर नेशनल हाईवे 730 पर शुक्रिया गुरुद्वारा के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसके चलते चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थित राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। पूरनपुर तहसील
Share:
पीलीभीत :दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Read in your preferred language.

पूरनपुर नेशनल हाईवे 730 पर शुक्रिया गुरुद्वारा के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसके चलते चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थित राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिसैया के रहने वाले ओमकार व उसकी पत्नी नन्ही देवी किसी काम से पूरनपुर आ रहे थे। तभी साइड में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने जा रहे थे तभी सामने तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया मड़नं के रहने वाले आकाश, करन, राहुल तीनों लोग बाइक से पीलीभीत जा रहे थे तभी दोनों मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई जिसके चलते पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान ओमकार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।